मध्य प्रदेश में सियासी खींचतान पर अखिलेश यादव बोले, लोकतंत्र के लिए खतरा बनी भाजपा


लखनऊ/सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बदले की भावना में डूबी भाजपा की सरकार अहंकारी है। दूसरों की तस्वीर चैराहों पर लगाने वालों की खुद की छवि धूमिल हो रही है। भाजपा राज्यों में विपक्षी दलों को डरा-धमका रही है, दूसरे हथकंडों से प्रभावित कर रही है। इन कारनामों से भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।अखिलेश ने बुधवार को बयान में कहा कि भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है। जनता की निगाह में बदले की भावना से किए गए कामों का फल अच्छा नहीं होता है। जनता के मन में भारी आक्रोश है। भाजपा को राजनीतिक मूल्यों एवं नैतिकता की तनिक भी परवाह नहीं है।भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो गए लेकिन जनकल्याण की एक भी योजना जमीन पर नहीं उतर पाई है। सपा सरकार के कामों को दोहराकर या उन्हें नए-नए नाम देकर ही भाजपा सरकार एक-एक दिन काट रही है।


टिप्पणियाँ

Popular Post