तीसरी बार राम रहीम से हनीप्रीत ने की मुलाकात, 20 मिनट तक हुई बातचीत

 




रोहतक/ साध्वी यौन उत्पीड़न केस में सजा काट रहे राम रहीम ने दिसंबर में 100 मिनट परिजनों व हनीप्रीत से मुलाकात की। इसमें 40 मिनट परिजनों तो 60 मिनट हनीप्रीत से बातचीत की है। इसी कड़ी में सोमवार को हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की। इससे पहले वह 9 व 23 दिसंबर को भी राम रहीम से मुलाकात कर चुकी है। सोमवार को दो बजकर 54 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची। करीब एक घंटे तक वह जेल परिसर में रही। इस दौरान अन्य कैदियों की मुलाकात बंद रही। हनीप्रीत के जेल पहुंचने के बाद जेल प्रशासन की ओर से उसकी 20 मिनट राम रहीम से मुलाकात कराई गई। जेल में हनीप्रीत के साथ राम रहीम का चचेरा भाई चरण सिंह सिद्धू, उनके वकील हरीश छाबड़ा व राजेंद्र सिंह सारां भी आए हुए थे। गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उसका नाम गुरमीत की पारिवारिक सूची में शामिल कर लिया है। सजायाफ्ता कैदी से मिलने के लिए सप्ताह में दो दिन तय होते हैं। उनसे मिलने वालों के दस लोगों का नाम जेल प्रशासन के पास होता है। हालांकि 9 दिसंबर को वह परिवार वालों के साथ राम रहीम से मिली थी। उसके बाद वह 23 दिसंबर को पहली बार जेल में गुरमीत राम रहीम से मुलाकात करने पहुंची। अब 30 दिसंबर को वकीलों के साथ वह सुनारिया जेल पहुंची। 


टिप्पणियाँ