नगर निगम ने खुद की इमारत पर लगाया हाउस टैक्स 

 


 




देहरादून/शहर के तमाम सरकारी,अर्ध.सरकारी और प्राइवेट प्रतिष्ठानों से कमर्शियल हाउस टैक्स वसूली के क्रम में नगर निगम ने अपनी ही बिल्डिंग से शुरुआत की है। निगम बिल्डिंग पर सवा सात लाख रुपये सालाना टैक्स लगाया गया है। वर्ष 2016 से शुरू कमर्शियल टैक्स की प्रक्रिया के तहत निगम ने अपना चार साल का टैक्स करीब 25 लाख रुपये जमा किया है। टैक्स करीब 29 लाख रुपये था जो 20 फीसद की छूट के साथ जमा हुआ है। खुद का टैक्स जमा कराने के बाद निगम ने शहर के 150 सरकारी, अर्ध.सरकारी एवं प्राइवेट प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर दिए हैं। महापौर सुनील उनियाल गामा ने दावा किया है कि नगर निगम दून के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब अन्य भवनों से टैक्स वसूली से पहले नगर निगम ने खुद पर टैक्स आरोपित किया हो। अब तक नगर निगम बिल्डिंग से कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा था। निगम यह संदेश देना चाह रहा है कि हाउस टैक्स से अब कोई भी बच नहीं पाएगा। 


टिप्पणियाँ

Popular Post