रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है कांग्रेस इसलिए कर रही सीएए का विरोध- अजय भट्ट

 



देहरादून / भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों के लिए है। लेकिन कांग्रेस रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देना चाहती है इसलिए विरोध कर रही है। वह आज देहरादून में मीडिया से मुखातिब हुएैं इस दौरान भट्ट ने कहा कि साल 2019 बीजेपी के लिए कई उपलब्धियों भरा रहा। पार्टी ने पहली बार लोकसभा की पांचों सीटों को लगातार जीतने का श्रेय हासिल किया। पार्टी ने 11 जिला पंचायतों पर कब्जा जमाया। सात में से पांच नगर निगम भाजपा ने जीते। अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई है। आने वाले साल में इसमें और इजाफा होगा।


टिप्पणियाँ

Popular Post