भाजपा विधायक का विवादित बयान, राहुल.सोनिया.प्रियंका को बताया देश का दुश्मन

 


 



जयपुर/ नागरिकता संशोधन कानून,सीएए का केवल आम नागरिक ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियां भी विरोध कर रही हैं। ज्यादार विपक्षी पार्टियों का कहना है कि यह संविधान का उल्लंघन है। कांग्रेस ने खासतौर से इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी बीच राजस्थान की रामगंज मंडी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को विवादित बयान दिया है। विधायक ने उन्हें देश का दुश्मन बताया है। मदन दिलावर ने कहा,जो लोग नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश जला रहे हैं और पुलिस को मार रहे हैं और जो उनका समर्थन कर रहे हैं वह देश के दुश्मन हैं। फिर चाहे वे सोनिया गांधी हो राहुल गांधी हों और प्रियंका गांधी वाड्रा।


टिप्पणियाँ

Popular Post