केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बिगड़े बोल, कहा क्या छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रियंका गांधी को नचवाएंगे? 

 



रांची/ छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर राज्य के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है। आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्रीय राज्यमंत्री को लेकर बयान दिया कि वे खुद मांदर बजाएंगे और रेणुका सिंह को नचाएंगे। अब इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला हैए और अमरजीत भगत से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर अब उन्हीं से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने ट्वीट कर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से पूछा कि क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे? गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव में राज्य सरकार द्वारा आमंत्रित न किए जाने पर रेणुका सिंह ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।रेणुका के आरोप पर राज्य के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चुटकी लेते हुए कहा कि था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और खुद मांदर बजाकर उन्हें नचवाएंगे। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की थाप पर उन्होंने बस्तर के आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। 


टिप्पणियाँ

Popular Post