बड़ी खबर : आज corona के 224 नए मामले। एक ही जिले में सेंचुरी। अब एक्टिव मामले 2549


देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कई दिनों से लगातार 100 से अधिक मामले आ रहे हैं तो किसी दिन 200 मामले तो कभी इससे भी अधिक मामले। ऐसे में मरीजों की रिकवरी दर भी लगातार कम होती जा रही है और अब यह घटते हुए 58.07% पर आ गई है। प्रदेश में आज 244 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इस प्रकार अब विभिन्न अस्पतालों में 2549 एक्टिव मामलों के रूप में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6328 पर पहुंच गया है, जिसमें से 3675 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।


आज इन जिलों से पाए गए पॉजिटिव मामले


हरिद्वार जिले से आज अकेले 118 नए मामले पाए गए हैं। यहां 78 मरीज पुरानी मरीजों की संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए, जबकि 40 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।


नैनीताल जिले से यार 48 नए मामले पाए गए हैं। यह सभी लोग पुराने मरीजों की संपर्क में आए थे।


देहरादून जिले से आज 10 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें 5 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि 5 लोग पुरानी मरीजों की संपर्क में आए थे।


अल्मोड़ा जिले से 3 मरीज पाए गए हैं। यह लोग हाई रिस्क के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए।


पिथौरागढ़ से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह तीनों एसएसबी के जवान हैं और जम्मू कश्मीर से लौटे हैं।


रुद्रप्रयाग से एक व्यक्ति पुराने मरीज के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव पाया गया।


टिहरी जिले से भी एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।


उधम सिंह नगर से 30 नए मामले आए हैं। इन सभी लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।


उत्तरकाशी जिले से 10 लोगों में कोरोना पाए गया है, जिनमें 2 लोगों की ट्रेवल पता नहीं है, जबकि 8 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे।


आज शाम जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज कॉल 4026 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है व 224 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। आज जांच के लिए 3349 सैंपल भेजे गए हैं, जबकि आज अस्पतालों से 109 मरीज डिस्चार्ज किए गए।


कोरोना के शुभारंभ से अब तक प्रदेश में कुल 130531 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 5358 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक 66 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है। इसके अलावा 38 पॉजिटिव राज्य से बाहर चुके हैं।


बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने कोरोना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रदेश के 4 बड़े जनपदों में साप्ताहिक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखा गया है, ताकि वीकएंड पर बाजारों में अनावश्यक रूप से भीड़ ना एकत्र हो सके और अवकाश में सार्वजनिक स्थानों सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा सके। इसके अलावा सरकार ने टेस्टिंग भी बढ़ा दी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके।



टिप्पणियाँ