उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदना


देहरादून  /  विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे डॉ अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और इसे प्रदेश की अपूर्ण क्षति बताया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्णप्रयाग से दो बार विधायक रहे डॉ अनुसूया प्रसाद मैखुरी मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी थे। संसदीय कार्य के ज्ञाता रहे स्वर्गीय श्री मैखुरी ने जीवन पर्यंत आध्यात्म से ओतप्रोत होकर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में अपना प्रतिभाग किया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि स्वर्गीय श्री मैखुरी ने 2012 से 2017 के बीच में उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट किया और भगवान से प्रार्थना करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


 


Sources:DDNN


टिप्पणियाँ

Popular Post