उत्तराखंड: कृषि कानून का विरोध करने दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका


दिल्ली में कृषि सुधार कानून का विरोध करने जा रहे किसानों को पुलिस ने किच्छा हाईवे पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया।पुलिस ने किसानों को रोका तो किसानों ने वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।उग्र किसानों ने गुरुद्वारा आगरावाला पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध के समर्थन में उत्तराखंड के रुद्रपुर से किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे।लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक दिया। जिसके बाद किसानों ने वहीं प्रदर्शन किया और लंगर भी लगाया।



Sources:AmarUjala


टिप्पणियाँ

Popular Post