भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के रंग में रंगा देहरादून


देहरादून पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए शनिवार को पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह से गदगद नजर आए। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।


          
नेपाली फार्म से लेकर देहरादून तक स्थान-स्थान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया।



मानव श्रृंखलाएं थीम आधारित रहीं। कहीं पर्यावरण संरक्षण की झलक दिखी तो कहीं देवभूमि की सांस्कृतिक छटा बिखरी। 


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुले वाहन से कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान वह अपने वाहन से नहीं उतरे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में राजधानी देहरादून पोस्टरों और बैनरों से पट गया है।



 


हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे से लेकर राजधानी में स्वागत के लिए बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।संगठन की ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भी कटआउट लगाए गए हैं।



राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में मुख्यमंत्री की ओर से जगह-जगह जो छोटे होर्डिंग लगाए हैं, उनमें कोविड से बचाव के लिए संदेश लिखे हैं।किसी में सामाजिक दूरी का पालन करने तो किसी में हाथ धोने और मास्क पहनने की अपील की गई है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार साल पहले भी चार दिसंबर को हरिद्वार आए थे।तब उन्होंने विधानसभा चुनाव प्रभारी के तौर पर कनखल के चौक बाजार में परिवर्तन रैली को संबोधित किया था।


SourcesAnd Photo:AmarUjala


टिप्पणियाँ

Popular Post