हिमाचल उपचुनाव: जेपी नड्डा के गृह राज्य में कांग्रेस ने किया क्लीन स्वीप,भाजपा ने गंवाई सारी सीटें

  


मंडी /  हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां की मंडी संसदीय सीट से दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह जीत गईं हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करगिल युद्ध के नायक और भाजपा के उम्मीदवार बिग्रेडियर (सेवानिवृत) खुशाल ठाकुर को 8766 वोटों से हरा दिया है। वहीं प्रतिभा सिंह ने जीत के लिए जनता का शुक्रियाअदा किया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गृह राज्य है। जहां की एक लोकसभा और तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जनमत को स्वीकार करता हूं। आज मण्डी लोकसभा सहित अर्की,जुब्बल-कोटखाई व फतेहपुर विधानसभा उपचुनावों के नतीजे सामने आए है। मैं जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूं, कांग्रेस के विजेता प्रत्याशियों को बधाई। हम हार पर मंथन करेंगे व आगामी रूपरेखा बनाएंगे,जो कमी रही है उसकी भरपाई करेंगे।उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रदेश भाजपा वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। भाजपा ने हिमाचल की एक लोकसभा और तीनों विधानसभा सीटों को गंवा दिया है। मंडी संसदीय क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मार ली। फतेहपुर में भवानी सिंह ने 5789, अर्की में संजय ने 3219 और जुब्बल-कोटखाई में रोहित ठाकुर ने 6293 सीटों से जीत दर्ज की है।

टिप्पणियाँ

Popular Post