हिमाचल उपचुनाव: भाजपा को करारा झटका, चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

 


 धर्मशाला/मंडी /  हिमाचल प्रदेश उपचुनाव की तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। मंडी से प्रतिभा सिंह ने विजयी बढ़त पा ली। प्रतिभा सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सेवान‍िवृत्‍त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 8766 मतों से हरा दिया है। जुब्‍बल कोटखाई में कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर ने वि‍जयी बढ़त बना ली। वह छह हजार वोटों से विजयी हुए हैं। आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा दूसरे व भाजपा प्रत्‍याशी नीलम तीसरे स्‍थान पर रही हैं। इसके अलावा फतेहपुर में भवानी पठानिया ने विजयी हासिल की है। उन्‍होंने भाजपा के बलदेव ठाकुर को 5789 मतों से हराया। वहीं, अर्की विधानसभा क्षेत्र में संजय अवस्‍थी ने भाजपा के रतन पाल सिंह को 3277 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। मंडी संसदीय सीट में प्रतिभा सिंह और ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही थी। लेकिन आखिर के राउंड में प्रतिभा काफी आगे निकल गईं।कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा को रामपुर और भरमौर से बड़ी लीड मिली। इसके अलावा कुल्‍लू जिला की चारों सीटों पर भी प्रतिभा को लीड मिली। बंजार से 1878, कुल्लू से 3897, मनाली से 1841 व आनी से 7043 मतों की बढ़त मिली। जोगेंद्रनगर में भाजपा ने 6772 मतों की लीड हासिल की, जबकि लाहुल स्‍पीति में कांगेस ने 2147 मतों से बढ़त ली है।

टिप्पणियाँ

Popular Post