येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल विस्तार का मुद्दा पार्टी हाईकमान पर छोड़ा

 

बेंगलुरु  /  कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस बारे में फैसला लेगा। उल्लेखनीय है कि इस महीने मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन येदियुरप्पा के इस बयान से माना जा रहा है कि इसमें और देरी होगी। येदियुरप्पा ने मंत्री पद के वादे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ जहां तक मंत्रिमंडल विस्तार की बात है तो केंद्रीय नेता (भाजपा) फैसला लेंगे।’’ किसी ने (मंत्री पद आकांक्षी) बयान दिया होगा.... मैं क्यों वादा करूं? स्वाभाविक है जिसे बनना होगा (मंत्री) वह बन जाएगा।’’

Sources:Agency 

टिप्पणियाँ