दिल्ली से मुबंई विमान और रेल सेवा हो सकती है बंद, महाराष्ट्र सरकार करेगी फैसला !


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे सरकार विमान सेवा और रेल सेवा पर रोक लगाने पर विचार कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



 


मुंबई / राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को ध्यान में देते हुए महाराष्ट्र सरकार दिल्ली-महाराष्ट्र विमान सेवा और रेल सेवा को रोक सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे सरकार विमान सेवा और रेल सेवा पर रोक लगाने पर विचार कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 



 


दिल्ली में बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार सतर्क हो गई है। रेल सेवा और विमान सेवा पर लगाई गई रोक को कब से अमल में लाया जाएगा अभी इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि सोमवार से इस पर प्रतिबंध लग सकता है।


 


Sources:Agency News



टिप्पणियाँ

Popular Post