अहमदाबाद में 57 घंटे का कर्फ्यू, क्या दिल्ली, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में फिर लगेगा लॉकडाउन? तेजी से बढ़ रहे मामले



त्योहारों के बाद दिल्ली व मुंबई समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में यहां पाबंदियां लागू हो सकती है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आज रात नौ बजे से 57 घंटे के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।




 


नई दिल्ली /  दीवाली के बाद दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में यहां एक बार फिर पाबंदियां लागू हो सकती हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के  कारण गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में शुक्रवार से सोमवार सुबह तक 57 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने भी बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन लागू करने के संकेत दिए हैं। बता देंं कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 


दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के साढ़े सात हजार से ज्यादा मामले सामने आए और लगभग 90 लोगों की मौत हो गई। एक महीने पहले कि स्थिति की बात करें तो प्रतिदिन लगभग एक हजार मामले सामने आ रहे थे और मरने वालों की संख्या 30 के करीब थी। कोरोना के मामलों में आई इस उछाल को लेकर दिल्ली सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक चिंतित है। केंद्र ने इसे लेकर 10 समितियों का गठन किया है। केजरीवाल सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। शादी समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। मास्क न लगाने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर दो हजार कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने बड़े बजारों को बंद करने का भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। ऐसे में अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो लॉकडाउन एक मात्र विकल्प बचता है। हालांकि, दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन लागू करने का अभी कोई विचार नहीं है। 


 


Sources: जेएनएन










टिप्पणियाँ

Popular Post