सितंबर में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें दिसंबर तक की छुट्टियों की लिस्ट

सितंबर में बैंक छुट्टी की बात करें तो इस महीने कोई गजेटेड हॉलीडे नहीं है। स्थानीय अवकाश की बात करें तो आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक पंग-लाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती के उपलक्ष्य में कोच्‍ची, गंगटोक और तिरुवनंतपुरम में दो सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 सितंबर को महालया अमावस्या के उपलक्ष्य में कोलकाता और  अगरतला के बैंकों में अवकाश रहेगा। जबकि कोच्‍ची और तिरुवनंतपुरम में 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इस के अलावा 12 और 26 सितंबर को क्रमश: दूसरा व चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। जबकि 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार पड़ रहा है। इस दिन साप्ताहिक अवकाश होता है।


 


अक्टूबर से छुट्टियों की भरमार, देखें लिस्ट


अक्टूबर की शुरुआत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के राष्ट्रीय अवकाश से शुरू हो रही है। इसके अलावा इस महीने दूर्गा पूजा, महा स्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात / लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कई जगह बैंक बंद रहेंगे। वहीं नवंबर और दिसंबर में भी कई छुट्टियां पड़ रही हैं। आइए जानें सितंबर से लेकर दिसंबर तक जानें कितने दिन बैंकों में रहेगा अवकाश...


 





































































































तारीखदिनअवकाशविवरण
02 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंतीगजटेड छुट्टी
08 अक्टूबरगुरुवारचेहल्लुमस्थानीय छुट्टी
24 अक्टूबरशनिवारमहानवमीस्थानीय छुट्टी
25 अक्टूबररविवारदशहरागजटेड छुट्टी
30 अक्टूबरशुक्रवारबारावफात (ईद-ए-मिलाद)गजटेड छुट्टी
31 अक्टूबरशनिवारमहर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंतीस्थानीय छुट्टी
04 नवंबरबुधवारकरवा चौथस्थानीय छुट्टी
13 नवंबरशुक्रवारनरक चतुर्दशीस्थानीय छुट्टी
14 नवंबरशनिवारदीपावलीगजटेड छुट्टी
15 नवंबररविवारगोवर्धन पूजास्थानीय छुट्टी
16 नवंबरसोमवारभाई दूजस्थानीय छुट्टी
20 नवंबरशुक्रवारछठ पूजास्थानीय छुट्टी
24 नवंबरमंगलवारगुरु तेगबहादुर शहीदी दिवसस्थानीय छुट्टी
30 नवंबरसोमवारगुरु नानक जयंतीगजटेड छुट्टी
25 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमसगजटेड छुट्टी

Source:Agency news


 


टिप्पणियाँ

Popular Post