पत्रकार को सरेआम मारी गोली


गाजियाबाद / यूपी के गाजियाबद में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है, कि सरेआम लोगो पर गोलियां चला रहे हैं।


एक पत्रकार विक्रम जोशी को उसकी बेटी के सामने सरेआम सिर में गोली सिर्फ इसलिए मार दी क्योंकि उस पत्रकार ने अपनी भांजी के साथ हो रहे छेड़खानी की तहरीर पुलिस को दी थी।


पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे की है। यह पूरा घटनाक्रम पास के एक सीसी टीवी में कैद हो गई। जिसे आप देख सकते हैं। खबर है कि इस घटना में संलिप्त पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गये हैं।



Anurag Dhanda


@anuragdhanda


इस आदमी को सरेआम सिर में गोली मार दी गई, पता है क्यों? क्योंकि इसने अपनी भांजी के साथ छेडछाड करने वालों की यूपी पुलिस से शिकायत की थी| इस बार यूपी का गाजियाबाद शहर है पर कहानी वही है.... पुलिस, गुंडे और वो| 🤔


एबीपी न्यूज के अनुसार कुछ बदमाशो द्वारा पत्रकार विक्रम की भांजी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। जिसकी तहरीर विक्रम ने चार दिन पहले थाने में दी थी।


तहरीर देने से बौखलाये बदमाशो ने सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे सारेआम विक्रम जोशी के सिर पर गोली माद दी। विक्रम को यशोदा अस्पाल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


वहीं पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post