घाघरा ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से बह रहा पानी


गोंडा: घाघरा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है जिससे बांध की जद में रहने वाले गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी है। इस वर्ष घाघरा का जलस्तर दो तीन बार खतरे के निशान को पार कर चुका है। गत दिनों खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर पहुंचने के बाद जलस्तर में काफी कमी आ गयी थी और यह खतरे के निशान से काफी नीचे पहुंच गया था।


 सोमवार से इसके जलस्तर में पुनः वृद्धि शुरू हो गई है और मंगलवार की सुबह 8 बजे यह खतरे के निशान 106.076 मीटर के सापेक्ष 106.566 मीटर पर पहुंच गयी थी जो खतरे के निशान से 49 सेमी अधिक है। इसके 2 घंटे बाद 10 बजे यह और भी बढ़कर खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर पहुंच गयी थी। 


घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देखकर बांध के आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी है। उधर तहसीलदार बृजमोहन यादव ने क्षेत्र में बाढ़ को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि ग्राम नकहरा के नौ मजरों में से सात मजरे पानी से घिर गये हैं। इन मजरों के निवासियों के आवागमन के लिए प्रशासन ने नावें लगवा दी हैं।


Source :Agency news 


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post