तीन आई.ए.एस अधिकारियों का तबादला, आशीष कुमार श्रीवास्तव बने देहरादून के डीएम

 



देहरादून/उत्तराखंड में शुक्रवार को शासन ने तीन आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, देहरादून के जिलाधिकारी सी रविशंकर को हरिद्वार का डी.एम बनाया गया है। 
वहीं, एम.डी.डी.ए. उपाध्यक्ष डा0 आशीष कुमार श्रीवास्तव को देहरादून का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके पास अपर सचिव मुख्यमंत्री और स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ का कार्यभार भी है। वहीं, हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी को अभी प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post