बजट विशेष 2020 उत्तराखंड से मिलता है 13400 करोड़ आयकर, 8700 करोड़ जीएसटी



 देहरादून/उत्तराखंड सरकार की कर प्रणाली में उत्तराखंड से हर साल 13400 करोड़ आयकर और करीब 8700 करोड़ जीएसटी,गुड्स एंड सर्विस टैक्स मिलता है। साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेशभर से 10.840 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2018.19 में 13.400 करोड़ रुपये का आयकर संग्रह किया गया। इस साल भी बड़े पैमाने पर आयकर संग्रह किया जा रहा है। प्रदेश में आयकर दाताओं की संख्या करीब आठ लाख पहुंच चुकी है।दूसरी ओर वैट प्रणाली में प्रदेश सरकार से विभिन्न प्रकार के टैक्स से सालाना 7143 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो रहा था। लेकिन एक जुलाई, 2017 से लागू जीएसटी से एक कर प्रणाली के चलते राज्य सरकार की आमदनी कम हुई है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post