युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मिठाई कारोबारी पर की थी फायरिंग

 




रुड़की/रुड़की में मिठाई कारोबारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी है। गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल,पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सी.सी.टी.वी कैमरे भी खंगाल रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी मिठाई कारोबारी रामपाल कश्यप को बुधवार की रात आदर्श नगर में बदमाशों ने गोली मार दी थी। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उनके परिजनों को जानकारी दी।परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। यहां डॉक्टरों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया था।


टिप्पणियाँ

Popular Post