जामिया फायरिंग पर बोले केजरीवाल, हम बच्चों को कलम दे रहे हैं, वे दे रहे हैं बंदूक

 




नयी दिल्ली/जामिया नगर में गोली चलने की घटना पर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने बच्चों को कम्प्यूटर और कलम दिए जबकि वे उन्हें दे रहे हैं बंदूक और नफरत। दिल्ली सरकार के एक स्कूल के छात्र के आई.टी.प्रौद्योगिकी सम्मेलन को संबोधित करने वाले वीडियो को ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में कहा,हमने बच्चों के हाथों में कलम और कम्प्यूटर दिए हैं और आंखों में उद्यमशीलता के सपने। वे दे रहे हैं बंदूक और नफरत। उन्होंने कहा,आप अपने बच्चों को क्या देना चाहते हैं आठ फरवरी को बताइयेगा। जामिया नगर में बृहस्पतिवार को तब तनाव व्याप्त हो गया जब एक शख्स ने पिस्तौल से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के एक समूह पर गोली चला दी जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह पिस्तौल लहराता हुआ आया और चिल्लाकर कहा यह लो आजादी।बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।आप ने इस घटना के पीछे भाजपा की साजिश बताई। उसने कहा कि भगवा पार्टी दंगा जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है और आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव को स्थगित कराना चाहती क्योंकि उसे हार का आभास हो गया है।


टिप्पणियाँ

Popular Post