मौसम ने बदली करवट मसूरी में बढ़ी ठंड

 




मसूरी/पर्यटन नगरी मसूरी में पिछले कई दिनों से खिली चटक धूप के बाद आज मौसम के करवट बदलते ही ठंड का प्रकोप बढ गया। सोमवार को शहर में सुबह से लेकर दस बजे तक खिली चटख धूप के बाद 11 बजे करीब आसमान में बादल छा गये। मौसम पूरे दिन पल-पल बदलता रहा। कभी गुनगुनी धूप गर्मी का अहसास दिलाती रही तो कभी आसमान में बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलने से ठंड का एहसास होता रहा। वहीं तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप भी बढ गया ठंड से बचने के लिए स्थानीय निवासीयों के साथ ही पर्यटक भी गर्म कपड़ों में नजर आये।इस बारे में दिल्ली से आये पर्यटक ने बताया कि दिल्ली में इन दिनों चारों तरफ कोहरा पसरा हुआ है जिससे कंपकंपी ठंड से आम आदमी का जीना मुश्किल हो रखा है, लेकिन मसूरी में खिली धूप से यहां पर उतनी ठंड का एहसास नहीं हो रहा है। बताया कि रविवार को तो मसूरी में खिली चटक धूप से ऐसा एहसास हो  रहा था जैसे दिसंबर का महीना न होकर मई जून का महीना हो लेकिन सोमवार को अचानक मौसम के करवट बदलते ही मौसम लुका छुपी का खेल खेलता रहा जिससे पूरे दिन कभी गर्मी तो कभी ठंड का एहसास होता रहा। वहीं दुसरी ओर पर्यटन नगरी धनोल्टी में भी मौसम सुबह से पल पल बदलता रहा। कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाने के कारण कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास होता रहा। वहीं तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड का प्रकोप बढ गया। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ो में नजर आये। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि यहां पर काफी ठंडा हो गई है। कल तक तो चटक धूप खिली हुई थी जिससे ठंड का बिल्कुल भी पता नहीं लग पा रहा था लेकिन आज मौसम के करवट बदलने से यहां पर काफी ठंडा हो गई है।


 


टिप्पणियाँ

Popular Post