गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

 



देहरादून।  गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गुरुग्रथ साहिब की पालकी, गतका पार्टी और बैंड प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार को गुरुद्वारा परिसर में सुबह अरदास के बाद नगर कीर्तन शुरु हुआ। पंज प्यारों की अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गों से प्रेमनगर चौक होते नगर कीर्तन गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड की धुन पर शबद कीर्तन करते जत्थे, कीर्तन करती महिलाएं, करतब दिखाती गतका पार्टियों के पीछे सफाई पार्टी चल रही थी। वहीं इस दौरान जो बोल सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष माहौल भक्तिमय हो उठा। गुरुद्वारा प्रधान बलदेव सिंह सहगल ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के बताए मार्ग पर चलकर ही हम समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचा सकते है। इस दौरान देवेंद्र सिंह कोहली, रविंद्र सिह खालसा, हरमन सिंह, गगनदीप सिंह, तरणजीत सिंह, बलदेव सिंह सहगल, मनमोहन, रवि भाटिया, इंद्रजीत सिंह, डा. मनमोहन के साथ ही गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

Popular Post