केंद्रीय कूर्मांचल परिषद ने बैठक में पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व  

 


 


 
देहरादून।  केंद्रीय कूर्मांचल परिषद देहरादून की बैठक रविवार को जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में आयोजित की गई।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार के निर्देश पर महासचिव चंद्रशेखर जोशी संरक्षक मडंल सलाहकार समिति, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेमा तिवारी के अलावा डीएस पपोला और कांडली से गोविंद सिंह देउपा को लेखा परीक्षक बनाए जाने की घोषणा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कूर्मांचल परिषद का होली समारोह एक मार्च को शानदार ढंग से आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा संरक्षक मंडल में गणेश जोशी विधायक मसूरी, आरएस परिहार, जेएस मटेला, एलएम पांडेय, हरिबल्लभ अवस्थी को शामिल किया गया। वहीं सलाहकार समिति के लिए केसी जोशी, माया जोशी, बीएस मनराल, हरीश चंद्र पांडेय, आनंद सिंह नेगी, चंद्रशेखर पंत, एलडी पंत को मनोनीत किया गया। जबकि तकनीकी कमेटी में संतोष जोशी, उत्तम अधिकारी, नंदन सिंह बिष्ट को शामिल किया गया। भवन संयोजक संतोष जोशी, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रकाश चंद्र लोशाली और भारती पांडेय को मनोनीत किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी आरएस परिहार ने कमल रजवार को लगातार दूसरी बार केंद्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने का प्रमाण पत्र दिया। महासचिव चंद्रशेखर जोशी को भी निर्विरोध चौथी बार चुने जाने पर प्रमाण पत्र दिया। इससे पहले बैठक के दौरान गगन वर्मा, हरिशचंद्र पांडेय संतोष कुमार जोशी, ललित मोहन जोशी, लीला बिष्ट, प्रेमलता बिष्ट, डीके पांडेय, डा. एके मिश्रा, सीपी जोशी, विजय बिष्ट, हरीश सनवाल, डा. हरीशचंद्र शाह, दामोदर कांडपाल, आरस बिरोरिया, राजेश पांडेय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
०००००


टिप्पणियाँ

Popular Post