सद्भाव की पहल : भाजपाईयों ने किया इकबाल अंसारी का अभिनन्दन

 


 



अयोध्या ,12 नवंबर  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर मन्दिर के पक्ष में दिये गये निर्णय के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा निर्णय के तुरन्त बाद दी गयी प्रतिक्रिया जिसमें उन्होने कहा था कि हम निर्णय का तहे दिल से खुशी-खुशी स्वीकार और स्वागत करते है तथा पूरे देश के लोगों खासतौर से मुस्लिम समाज के लोगों से ये अपील करते हैं कि इस देश की महान परम्परा को ध्यान रखते हुए कुछ उक्सावे वाले तत्वों से सावधान रहकर देश में अमन-चैन भाई-चारा सद्भाव बनाये रखें। साथ में उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ जी की मैं सराहना करता हूॅ जिनके  कुशल नेतृत्व में देश  और प्रदेश न सिर्फ तरक्की कर रहा है बल्कि आतंकवादियों की कमर टूटी और देश की 130 करोड़ जनता अपने को सुरक्षित भी महसूस कर रही है। उनके इसी बात से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकर्ताओं भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला, भाजपा मंण्डल महामंत्री ओम  मोटवानी और अयोध्या नगर निगम के पार्षद अनुभव जायसवाल, का एक संयुक्त भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने इकबाल अंसारी के घर जा कर उनको माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजपा, भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला, भाजपा मंण्डल महामंत्री ओम  मोटवानी, और अयोध्या नगर निगम के पार्षद अनुभव जायसवाल मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ