बिखरे ब्राह्मण समाज को संवारेगी देवभूमि ब्राह्मण समिति 


-1जनवरी से दून में 'श्रीमद भागवत आध्यात्मिक ज्ञान महायज्ञ का आयोजन
देहरादून ,12 नवंबर  अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति एक जनवरी से दून में 'श्रीमद भागवत आध्यात्मिक ज्ञान महायज्ञ का आयोजन करेगा। साथ ही बिखरे ब्राह्मण समाज को संवारने का काम किया जाएगा। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने मंगलवार को प्रेस क्लब स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सात जनवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ का आयोजन गुरु रोड स्थित मनभावना पैलेस में किया जाएगा। इसमें वृंदावन के कथाव्यास आचार्य ललित सारस्वत प्रवचन देंगे। इस दौरान कथा श्रवण करने वाले भक्तों के लिए प्रत्येक दिन कथा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब देने पर आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक रामनरेश शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, कुलानंद शर्मा, ब्रह्मकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, महासचिव रुचि शर्मा, सचिव अनिता शर्मा, मनोरमा ध्यानी, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे।
0


टिप्पणियाँ