कल होगा हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार, नए मंत्री लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ|


 



 







 


 दोपहर 12:30 बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में नए मंत्रियों को राज्यपाल, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे | हालांकि जिन माननीयों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करनी है उनके नाम अभी गोपनीय रखे गए हैं | संभावना है कि कल उनके नाम की घोषणा होगी | इस बार हरियाणा में क्षेत्रीय और जातीय आधार पर मंत्रिमंडल का गठन होगा | भारतीय जनता पार्टी के संभावित मंत्रियों में अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, कमल गुप्ता, बनवारी लाल, कृष्ण मिड्डा, सीमा त्रिखा, मूलचंद शर्मा, महिपाल ढांडा व अभय सिंह यादव के नाम पर मोहर लग सकती है | जजपा से ईश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह लवली, राम कुमार गौतम व अनूप धानक संभावित मंत्री हो सकते हैं | वही निर्दलीय विधायकों में से बलराज कुंडू, सोमवीर सांगवान और रंजीत सिंह चौटाला भी मंत्रिमंडल में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं | संभावना है कि हरियाणा सरकार में कुल 14 मंत्री होंगे, जिनमें से 9 मंत्री बीजेपी से, तीन मंत्री जजपा से और दो मंत्री निर्दलीय हो सकते हैं




टिप्पणियाँ

Popular Post