बगैर बारिश के ही बंद हो रही हैं बागेश्वर की सड़कें

 



बागेश्वर ,12 नवंबर (आरएनएस)। जिले की सड़कें बगैर बारिश के ही बंद हो रही हैं। पूर्व में भी बंद कई सड़कें आज तक नहीं खुल पाई हैं। इससे लोगों की परेशानी बरकरार है। तीन दिन पूर्व बिलौना सत्तेश्वर मोटर मार्ग बंद हो गया था। मंगलवार को बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर भी भारी भूस्खलन हो गया। इस कारण यह मार्ग दोबारा बंद हो गया है। लोगों ने लोनिवि से बंद मार्ग खोलने की मांग की है। मालूम हो कि मानसून काल में जिले की छह सड़कें तीन महीने तक बंद रहीं। इनमें कंधार-रौल्याना, रौल्याना-लोहारगड़ी, तीख-सोराग प्रमुख हैं। इसमें से भी कुछ सड़कें अभी बंद हैं। इधर मानसून काल समाप्त हुए भी एक महीने बीत गया है, लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को बिलौना-सत्तेश्वर मोटर मार्ग पर खोला के पास बोल्डर गिर गया था। इस कारण मार्ग बंद हो गया जो अभी तक नहीं खुल पाया है। मंगलवार को एकाएक बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। मार्ग पर मलबा अधिक आने से वह भी यातायत के लिए बंद हो गया। इस कारण अमस्याकोट, लेटी, चामी, च्ैराली, सात, रतबे आदि गांवों को जाने वाले लोग परेशान रहे। उन्होंने इसकी सूचना लोनिवि को दी। सूचना के तुरंत बाद ही लोनिवि ने मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है। इधर जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बंद मार्ग खोलने का काम चल रहा है। जल्द ही इन्हें खोल दिया जाएगा।
0


टिप्पणियाँ

Popular Post