नून नदी किनारे मिला वृद्ध महिला का शव 


देहरादून , नून नदी किनारे एक मिलने से सनसनी फैल गई। कैंट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। कैंट थाना प्रभारी नदीम अतहर ने बताया कि मंगलवार की सायं चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि नून नदी किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि नदी किनारे झाडिय़ों में पगडंडी के पास ढलान पर महिला का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास केलोगों से इस बारे में जानकारी ली गई, लेकिन सभी ने नमा-पते के बारे में जानकारी होने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 65 से 70 वर्ष है। महिला के पास से किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। बताया कि लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला तीन-चार दिन पूर्व नदी के किनारे बैठी थी और नदी में बह रहे कपड़ों को धो रही थी। उन्होंने महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की बात कही। बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला चढ़ाई वाले रास्ते पर चढ़ रही होगी,जिससे वह फिसलकर नीचे आ गिरी। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा।


टिप्पणियाँ