उत्तराखंड : 8 बार विधायक बन चुके हरबंस कपूर का निधन

 


उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और आठ बार के विधायक हरबंस कपूर का सोमवार को देहरादून में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनकी मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं था, हालांकि अपुष्ट मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। हरबंस कपूर को एक सरल और मृदुभाषी व्यक्ति बताते हुए धामी ने कहा, “राजनीतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए, वह हमेशा अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए मुखर रहे। लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है।” उन्होंने आगे लिखा- मैं ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।

टिप्पणियाँ

Popular Post