जनता की आवाज बन चुकी हैं प्रियंका : पूर्व सांसद बेगम नूरबानो

 


 मुरादाबाद /   पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा क‍ि प्रियंका वाड्रा से सभी विपक्षी दल पूरी तरह घबरा गए हैं।रामपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता और शहर अध्यक्ष नोमान खां ने संगठन विस्तार को लेकर नूरमहल में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। पूकहा क‍ि प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज बन चुकी है। वह निडर हैं और मजलूमों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ने वाली महिला हैं। वह सरकार के रोकने से नही रुकेंगी। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का अहम रोल होगा। कांग्रेस महिलाओं को आगे करेगी और जैसे यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी वैसे ही इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्राॅनिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस ने जो कहा है वह पूरा किया है। इस मौके पर काशिफ प्रधान, अकरम सुलतान, मोज्जम खां, वासिक अली, शकील मंसूरी, सरफराज अहमद, मुहम्मद आलिम, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Post