दून लेडीज़ क्लब ने कोरोना वैक्सीन लगवाने का उठाया बीड़ा



इस वकत पूरा हिन्दुस्तान कोरोना के दूसरे स्ट्रेन का सामना कर रहा है जो पहले से अलग और बेहद खतरनाक है। फिर एक बार पूरा देश थमने सा लगा है। इसी कड़ी मे सरकार द्वारा 45 साल से ऊपर के पुरूष व महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में दून लेडीज क्लब की अध्यक्षा कल्पना जैन और महासचिव सुश्री सारिका प्रधान ने बताया कि उनके द्वारा दून लेडीज क्लब की महिला मेम्बरों को कोरोना का टीका लगवाया गया था साथ ही उन्होंने आहवान किया कि जितने भी क्लब हैं वो अपने-अपने सदस्यों को कोरोना का टीका लगवायें व और लोगों को भी  इस टीकारकरण मे हिस्सेदारी लेने के लिए प्रेरित करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस टीकाकरण अभिायान का हिस्सा बनाया जा सके और इस महामारी से अपना बचाव किया जा सके। दून लेडीज क्लब की अध्यक्षा कल्पना जैन और महासचिव सुश्री सारिका प्रधान ने कहा मास्क का प्रयागे करें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जिससे कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके।                                                                                            


Sources:Doon ladies club

टिप्पणियाँ