TMC में शामिल होते ही उपाध्यक्ष बने यशवंत सिन्हा

  

  

बीजेपी से तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पार्टी की तरफ से बड़ा ईनाम मिला है। टीएमसी ने यशवंत सिन्हा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही सिन्हा को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही यशवंत सिन्हा पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे। तृणमूल में शामिल होते ही यशवंत सिन्हा ने बंगाल में ममता बनर्जी की जीत सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कृणमूल कांग्रेस के बड़े बहुमत से सत्ता में वापसी के दावे भी किए। बीजेपी को निशाने पर लेते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि जो कुछ मोदी और शाह दिल्ली से चला रहे हैं, अब देश उसको बर्दाश्त नहीं करेगा। 

टिप्पणियाँ

Popular Post