कल से जनता के लिए खुल जाएगा गांधी पार्क


कोरोना काल में लॉकडाउन से बंद पड़ा गांधी पार्क एक अक्टूबर से खुलने जा रहा है। गांधी पार्क में केवल वरिष्ठ नागरिकों को आने की अनुमति होगी। गांधी पार्क सुबह पांच बजे से सुबह आठ बजे तक ही खुलेगा।


कोरोना के मामले आते देख लॉकडाउन के दौरान मार्च महीने में गांधी पार्क को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। बाकायदा नगर निगम की ओर से गांधी पार्क के गेट के बगल में इस बाबत एक होर्डिंग भी लगा दिया गया था। क्योंकि अब अनलॉक शुरू हो रहा है तो ऐसे में नगर निगम हल्के हल्के अपनी गतिविधि वाले सेन्टर खोल रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने तय किया है कि गांधी पार्क को आगामी एक अक्टूबर से खोल दिया जाएगा। निगम के कर्मचारियों ने पार्क में साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। पाक के परिसर को सैनिटाइज़ड किया जा रहा है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि गांधी पार्क में सुबह के समय ज्यादा कर वरिष्ठ नागरिक मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। गांधी पार्क के बंद होने के चलते वरिष्ठ नागरिकों को सड़कों में मॉर्निंग वॉक करनी पड़ रही थी। क्योंकि अब हल्के हल्के सब खुल रहा है। ऐसे में गांधी पार्क को भी खोलने का निर्णय लिया गया है। आगामी एक अक्टूबर को गांधी पार्क वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। गांधी पार्क के गेट में दो गार्ड तैनात कर दिए जाएंगे। बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबंध होगा। सुबह पांच बजे से सुबह आठ बजे तक गांधी पार्क खुलेगा। मेयर ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम अभी नहीं खुलेंगे। जब स्थिति सामान्य होगी तब जाकर ही चिल्ड्रन पार्क और ओपन जिम खोलने का निर्णय लिया जाएगा।


पार्क को लेकर कांग्रेस ने डीएम को दिया ज्ञापन


एक तरफ जा नगर निगम की ओर से गांधी पार्क को खोलने का निर्णय लिया गया तो वही कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दो अक्टूबर यानी गांधी जयन्ती से पहले गांधी पार्क को खोलने की मांग की। लालचंद शर्मा ने ज्ञापन के जरिए बताया कि देश में अब सब कुछ खुलने लगा है और अनलॉक पांच भी आ गया है। तो ऐसे में गांधी पार्क को खोल देना चाहिए ताकि लोग पार्क में सुबह आकर मॉर्निंग वॉक कर सकें। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की पार्क में सैनिटाइजेशन के साथ ठीक से सफाई करवायी जाए।


Source: Agency News


टिप्पणियाँ

Popular Post