अब देर रात भी मुसाफिर घर पहुंच सकेंगे, रात आठ बजे तक चलेंगी रोडवेज बसें











रोडवेज राज्य के सभी प्रमुख लोकल रूटों पर रात आठ बजे तक बस सेवाएं चलाएगा। मंगलवार को जीएम-आपरेशन दीपक जैन ने सभी डिपो एजीएम को इसके आदेश दिए। हाल में चार बजे के बाद लोकल रूट पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं।


खासकर देहरादून-ऋषिकेश और देहरादून-हरिद्वार रूट पर इसकी शिकायतें मिल रही थीं। यात्री उपलब्ध होने के बावजूद बस नहीं चल रही थी। जैन ने कहा कि सरकार ने परिवहन सेवाओं को शुरू करने के लिए काफी रियायत दी है।


किराया भी पूर्व के समान सामान्य कर दिया है। ऐसे में रोडवेज को ज्यादा यात्री मिलने की संभावना बढ़ गई है। इसलिए तत्काल प्रभाव से यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर लोकल रूट पर भी बस सेवाओं को बढ़ा दिया जाए। जैन ने कहा कि बस संचालन के साथ कोरोना संक्रमण के मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। 













Source:Agency news




टिप्पणियाँ