हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के मामले खुलासा, सामने आया इन विधायको का नाम


लखनऊ: कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत को 80 घण्टे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन इस भीषण कांड को अंजाम देने का आरोपी विकास दुबे अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। विकास दुबे भले ही अब तक पुलिस के हाथ ना लगा हो, लेकिन उसे लेकर कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस बीच उसके कुछ पुराने वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक है साल 2017 का एसटीएफ जांच का वीडियो, जिसके सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। इस वीडियो में विकास दुबे ने दो बीजेपी विधायकों के नाम भी लिए हैं, भगवती प्रसाद सागर और अभिजीत सिंह सांगा का।


दरअसल, विकास दुबे पर जिला पंचायत चुनाव के दौरान एक व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था। विकास पर उस शख्स की हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगा था। इस मामले में STF ने उससे पूछताछ की थी। इस पूछताछ की वीडियो सामने आई है। 


SOURCE :up patrika


टिप्पणियाँ

Popular Post