हिस्ट्रीशीटर को लाने पुलिस की 5 टीमें उज्जैन रवाना, आज शाम तक आएगा लखनऊ


लखनऊ। कानपुर गोलीकांड के 7 दिनों के बाद यूपी के आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार हो गया। आज उज्जैन के महाकाल मंदिर से विकास की गिरफ्तारी हुई। वहीं अब इतने दिनों से उसकी तलाश में लगी यूपी पुलिस विकास को वापस लाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस और यूपी पुलिस के आलाधिकारियों के बीच विकास दुबे को लखनऊ लाये जाने को लेकर बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक आज शाम ही पुलिस उसे लखनऊ लेकर पहुंच सकती है।


गैंगेस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली। यूपी पुलिस विकास को लखनऊ लाने की तैयारी में हैं। दोनों राज्यों के पुलिस विभाग के आलाअफसरों के बीच विकास को लेकर बातचीत हुई। जिसमें यूपी पुलिस ने विकास को जल्द से जल्द यूपी लाने की इच्छा जाहिर की। एमपी पुलिस भी विकास को सुपुर्द करने के लिए तैयार हो गयी।


जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से पांच टीमें उज्जैन के लिए रवाना हो गयी हैं। ये पुलिस टीम विकास को आज ही लखनऊ लगाएंगी। माना जा रहा है कि विकास शाम तक पहुंच सकता है।


बता दें कि आज अचानक विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर की सिक्योरिटी ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, अपनी गिऱफ्तारी विकास ने खुद कराई। योजना के तहत विकास ने मंदिर में जाकर पर्ची कटवाई और दर्शन किये। कोई उसे पहचानता भी नहीं, पर उसने खुद मंदिर में चिल्ला चिल्ला कर बताया की वह विकास दुबे


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ