दसवें दिन विधवा हो गई इनामी बदमाश अमर की पत्नी


लखनऊ एसटीएफ और पुलिस मुठभेड़ में विकास दुबे गिरोह के शातिर शूटर अमर दुबे की दस दिन पहले शादी हुई थी। दसवें दिन ही उसकी पत्नी विधवा हो गई। बिकरू गांव निवासी विकास दुबे के परिवार में 29 जून को अमर दुबे की शादी थी।


गांव में शहनाई बज रही थी, मंगल गीत गाए जा रहे थे। अमर की शादी कल्याणपुर निवासी एक युवती से हुई थी। इसी के बाद 2/3 जुलाई की रात को बिकरू गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। सुबह हुई तो यहां एक नहीं बल्कि आठ पुलिसकर्मियों के शव पड़े थे।


इस घटना में विकास दुबे के साथ उसके दाहिने हाथ कहे जाने वाले उसके पारिवारिक अमर दुबे को शूटर के रूप में नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही अमर दुबे दुल्हन का साथ छोड़कर फरार हो गया था। तभी से एसटीएफ उसके पीछे लगी थी।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post