धान की रोपाई करते समय दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम


बहराइच: जिले के जरवल थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में धान रोपाई के लिये खेत मे कंदई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस व गणमान्य लोगों की भीड़ लग गयी। 


मिली जानकारी के मुताविक जरवल विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत करनई डीहा निवासी किसान बृजमोहन गोस्वामी का छोटा लड़का रामू गोस्वामी उम्र 30 वर्ष खेत मे धान की रोपाई करने के लिये कंदई करने गया था।


इसी बीच खेत की मेढ़ पर ट्रैक्टर चढ़कर एकाएक पलट गया और रामू उसी के नीचे दब गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गये।


क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह,मनीष प्रताप सिंह एडवोकेट,ब्लाक प्रमुख जरवल सहित सैकड़ों लोगो ने पहुँचकर परिजनों से मुलाकात कीऔर उन्हें ढांढस बंधाया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post