सुशासन बाबू की सरकार से सुशासन गायब! अब ‘बाबू’ को भी नहीं ढूंढ पा रही पुलिस


दिनारा/ सुशासन बाबू के राज्य में अब क्राइम की रफ्तार तेज हो गई है। राज्य सरकार दावा करती है कि राज्य में कानून व्यवस्था बेहद ही मजबूत है। इसके बावजूद बिहार के लगभग जिलों में अपराधिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। रोहतास जिले में पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले सामने आए हैं, जिसमें


मोटरसाइकिल चोरी, घरों में चोरी, हत्या एवं लूटपाट के जैसी घटनाएं शामिल है। इसी बीच रोहतास में आए कैमूर के निवासी के बेटे की अपरहण का मामला सामने आते हीं शहर में हड़कंप मच गया है।


कैमूर जिला के कोटा निवासी जयप्रकाश सिंह, पत्नी सुनीता देवी एवं बच्चा समेत तीनो लोग अपने सगे भाई विनोद कुमार सिंह के घर शादी समारोह में 15 जून को दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी धाम आए थे। शादी समारोह के दौरान 18 महीने का बच्चा विनीत कुमार को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में चला गया है।



पिता जय प्रकाश सिंह ने घटना के तुरंत बाद हीं दिनारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन इतने दिनों के बाद भी थाना के तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों का कहना है कि अधिकारियों ने इस घटना को नजरअंदाज कर दिया है। महीने दिन बाद भी रोहतास पुलिस बच्चे को नहीं ढूंढ पाई है।


वहीं इस घटना के बाद राजनीतिक पार्टियों ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। दिनारा विधानसभा क्षेत्र के चर्चित कांग्रेस नेता और समाजसेवी सुनंदा सिंह ने नीतीश सरकार पर असफल और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक निंदनीय घटना है।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post