कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया कर्मचारी, इंफोसिस ने बेंगलुरु में खाली करवाई बिल्डिंग



                                                                                                                                                       
 बेंगलुरु/ बेंगलुरु में इंफोसिस ने अपने एक सैटेलाइट कार्यालय की इमारत को खाली करा लिया है। ऐसी रिपोर्ट है कि उसका एक कर्मचारी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया था।यह मामला तब सामने आया है जब कर्नाटक सरकार ने एयर कडीशंड स्थानों पर काम कर रहे आईटी और अन्य पेशेवरों को करीब एक हफ्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है ताकि इस विषाणु के प्रसार को रोका जा सकें।कार्यालय से जारी एक संदेश में यहां कहा गया है, श्हमें आईआईपीएम इमारत के एक सदस्य की स्थिति के बारे में सूचना मिली है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीज के समीप आया होगा।कंपनी के एक अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, श्हमने एहतियाती कदम के तौर पर आईआईपीएम इमारत को खाली करा लिया है। उन्होंने बताया कि इमारत को सैनिटाइज (रोग मुक्त) किया जा रहा है।श् इंफोसिस प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की है। कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित छह लोगों में से तीन आईटी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।


टिप्पणियाँ