कोरोना से संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार करने से निगम बोध घाट ने किया इनकार


 


नयी दिल्ली/देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 68 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद शनिवार को निगम बोध घाट ने परिजनों को महिला के शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने रोष जताया। दरअसल, जिस वक्त परिजन महिला का शव लेकर निगम बोध घाट पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मृत महिला के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने निगम बोध घाट के प्रमुख को फोन करके सारी जानकारी दी। जिसके बाद प्रमुख ने कहा कि आप महिला के शव को यहां से लेकर चले जाएं और दूसरी जगह अंतिम संस्कार करें।अधिकारियों ने बताया था कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) की वजह से हुई है। हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया था कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। देश में इस संक्रमण से मौत का यह दूसरा मामला है। इस रोग से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय पुरुष की हुई थी।


टिप्पणियाँ

Popular Post