टोंस नदी में गिरी बाइक, चार मजदूरों की मौत


विकासनगर/ त्यूनी.मीनस मोटर मार्ग पर हिड़सू के समीप बाइक सवार चार मजदूरों की 400 मीटर नीचे टोंस नदी में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि  चारों मजदूर दो बाइकों पर सवार थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।मौके से एक बाइक बरामद हो गई है जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है। चारों तिमली बड़ी गांव, सहसपुर के रहने वाले थे। उनकी मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-.रो कर बुरा हाल है। कल सुबह करीब 11बजे  बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। राजस्व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान साजिद ;34बर्ष  पुत्र नाजिब, अब्दुल मुतलिब ;33बर्ष पुत्र सत्तार, राकिब ;33बर्ष पुत्र राशिद, तोशिब ;32बर्ष पुत्र अंगूर निवासी तिमली बड़ी, थाना सहसपुर के रूप में हुई।चारों मिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे । आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि चारों मिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। एक सप्ताह पूर्व चारों हिड़सू में कृषि विपणन केंद्र के निर्माण कार्य के लिए गए थे। कल चारों की योजना घर लौटने की थी। सुबह 11बजै बजे चारों एक ही बाइक पर हिड़सू से हटाल की ओर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और टोंस नदी में जा गिरी। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने बताया कि दुर्घटनास्थल से एक बाइक बरामद हुई है। संभवत,चारों दो बाइकों में सवार थे। दूसरी बाइक की तलाश की जा रही है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। 


टिप्पणियाँ

Popular Post