धारा 144 के बाद भी सी.ए.ए. के खिलाफ लाल किला के पास प्रदर्शन, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, कर्नाटक में 20 हिरासत में



दिल्ली/ नागरिकता कानून के खिलाफ आज भारत बंद का ऐलान किया गया है। संशोधित नागरिकता कानून ;सीएए, और राष्ट्रीय नागरिक पंजी ;एन.आर.सी. के विरोध में माकपा और भाकपा सहित सभी वामदल और मुस्लिम संगठन आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे। वामदलों की ओर से बुधवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार माकपा, भाकपा, भाकपा माले, फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी सहित अन्य वाम संगठनों की सभी प्रदेश और जिला इकाई देश के सभी जिला मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। बताया जा रहा है कि लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को राजद, सपा, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है। नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिन के बंद को लेकर बेंगलुरु में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, छात्र संगठनों ने भी कई मुद्दों को लेकर आज  बिहार बंद का आह्वान किया है। इस बंद में 11 छात्र संगठन शामिल हैं। छात्रों ने नागरिक संशोधन कानून, एन.आर.सी. और गैंग रेप के बढ़ते मामले के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश में भी राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। 


टिप्पणियाँ