शुरू हुआ वन दरोगा की सीधी भर्ती का विरोध 

 



देहरादून/ राज्यभर के फॉरेस्ट गार्ड जल्द होने जा रही वन दरोगाओं की सीधी भर्ती के खिलाफ खड़े हो गए हैं। वन आरक्षी संघ ने यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने की बात कहते हुए सुनवाई पूरी होने तक अधियाचन नहीं भेजने की मांग की है। उन्होंने सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वन मंत्री डॉण् हरक सिंह रावत को इस बारे में ज्ञापन दे दिया गया है। वन आरक्षी संघ ने कहा कि 2017 में नई नियमावली आई थी, जिसमें सीधी भर्ती से 33 प्रतिशत पद भरे जाने का प्रावधान किया गया। ऐसे में 2017 से पहले वाले वन आरक्षियों के लिए नियमावली लागू नहीं होती। इसलिए 2017 तक के शत.प्रतिशत वन आरक्षियों को वन दरोगा पद पर पदोन्नति दी जाए। इसके अलावा 2020 में 2009 तक भर्ती वन आरक्षियों को भी वन दरोगा बनाया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आशीष कोठारी ने कहा किकोर्ट का फैसला आने से पहले सरकार कैसे भर्ती कर सकती है।


टिप्पणियाँ

Popular Post