प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 



लखनऊ / प्रगति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि पूर्वोत्तर में हालात सामान्य हो गए हैं। आज सुबह 6 बजे से 14 घंटे के लिए डिब्रूगढ़ में लगाए गए कर्फ्यू में ढील दी गई। गुवाहाटी में 11 दिसंबर को नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कर्फ्यू लगाया गया था। कानून व्यवस्था में सुधार के बाद कल कर्फ्यू हटा लिया गया था। पश्चिम बंगाल में भी आज  सुबह हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई। नागरिकता कानून पर प्रदर्शन वेवजह हो रहा है। ये कानून किसी के नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने के लिए है। सरकार लगातार ये बात कह रही है। इसके बाद भी प्रदर्शन हो रहा है। भारतीय मुसलमानों का इस कानून से कोई लेना देना नहीं है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल की घटनाओं में आम आदमी पार्टी का नाम घसीटने की कोशिश की जा रही है। आम आदमी पार्टी ऐसा क्यों करेगी, हम कैसे लाभान्वित होंगे, हम सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए। आगामी चुनावों में हारने के डर से ही दंगे भड़काये जा  रहे हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Post