सात आईपीएस अफसरों का हुआ प्रमोशन,  मिलेगी जनवरी में नई तैनाती  

 




देहरादून/ उत्तराखंड में सात वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति पर  मुख्य सचिव उत्पल कुमार की अध्यक्षता में हुई डी.पी.सी. पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुमोदन के बाद उन्हें नई तैनाती मिलने की उम्मीद है। पदोन्नति एक जनवरी 2020 से लागू होगी। इनमें एक डीजी, दो ए.डी.जी. और चार अधिकारी डी.आई.जी. बनेंगे। ए.डी.जी. और डी.आई.जी. पद पर प्रमोशन पाने वाले तीन आई.पी.एस. फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर बाहरी राज्यों में हैं।सचिवालय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार, गृह सचिव नितेश झा, डी.जी.पी. अनिल कुमार रतूड़ी और पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति की मौजूदगी में आई.पी.एस. अधिकारियों की प्रोन्नति को लेकर डी.पी.सी. हुई। डी.पी.सी. में सात वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारियों की प्रोन्नति पर मुहर लग गई। बाद में प्रोन्नति पत्रावली मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अनुमोदन को भेज दी गई। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अभिसूचना वी विनय कुमार पदोन्नति पाकर पुलिस महानिदेशक बन जाएंगे। वी विनय कुमार के साथ अब प्रदेश में दो डी.जी हो जाएंगे। डी.जी अशोक कुमार पहले से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक जेल पीवीके प्रसाद अब पदोन्नति पाकर अपर पुलिस महानिदेशक बनेंगे। आईजी दीपम सेठ का भी एडीजी पद पर प्रमोशन हो गया।आईजी सेठ के आईटीबीपी चंडीगढ़ में तैनात होने के कारण फिलहाल प्रमोशन परोफार्मा भरा जाएगा। देहरादून के एस.एस.पी. अरुण मोहन जोशी की भी डी.आई.जी. पद पर पदोन्नति हो गई है। इसी तरह वरिष्ठ आईपीएस राजीव स्वरूप, अनंत शंकर ताकवाले और स्वीटी अग्रवाल को भी डीआईजी पद पर प्रोन्नति मिल गई। आईपीएस ताकवाले फिलहाल महाराष्ट और स्वीटी अग्रवाल दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर है। राज्य से बाहर होने के कारण इन अधिकारियों का प्रमोशन परोफर्मा भरा जाएगा। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को नई तैनाती मिलने की उम्मीद है। जनवरी के पहले सप्ताह में तबादला सूची जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

Popular Post