भाजपा ने बिपिन रावत को दी थी पहले सी.डी.एस. बनने की बधाई, थोड़ी देर बाद ट्वीट डिलीट

 



देहरादून। सेना प्रमुख बिपिन रावत को भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ  बनने की बधाई दी है। यह बधाई भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक उत्तराखंड ट्विटर हैंडल से दी गई थी। आपको बता दें कि इस बारे में सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और सेनाध्यक्ष बिपिन रावत के नाम की अटकलें चल रही हैं।
भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने इन अटकलों के आधार पर ही बिपिन रावत को बधाई दे डाली। हालांकि कुछ वक्त बाद उत्तराखंड भाजपा ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में ट्वीट तो नहीं दिखाई दे रहा, मगर उस ट्वीट का स्क्रीन शार्ट देखा जा सकता है। उत्तराखंड भाजपा ने लिखा था,अत्यंत गौरवशाली क्षण उत्तराखंड के लिये बिपिन रावत बने देश के पहले . चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बधाई व शुभकामनाएं, जय भारत जय उत्तराखंड। आपको बता दें कि मंगलवार को मंत्रिमंडल समिति ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ;सीडीएस के सृजन को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में कहा था कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के मुखिया होंगे और चार स्टार जनरल होंगे।


 


 


टिप्पणियाँ

Popular Post