नागरिकता संशोधन कानून पर महारैली को लेकर भाजपा की अहम बैठक

 


 



देहरादून/  नागरिकता संशोधन कानून ;सी.ए.ए. के समर्थन में 29 दिसंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित महारैली को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्षदों के साथ बैठक कर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। नगर निगम सभागार में हुई बैठक में मेयर गामा ने पार्षदों से कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। ऐसे में लोगों को बताना है कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी भी व्यक्ति के लिए असुरक्षा को माहौल पैदा नहीं होगा। यह सिर्फ बाहर से आने वाले प्रताड़ित हिंदू, सिख, जैन और पारसी लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, संघ महानगर कार्यवाह अनिल नंदा, सत्येंद्र सिंह नेगी, पार्षद अजय सिंघल, सतीश कश्यप, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में 17 मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महारैली में बढ़.चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नेशविला रोड स्थित आवास पर भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विधायक ने कहा कि रैली में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 65 बसें, मैजिक व अन्य वाहनों से लोग महारैली में पहुंचेंगे। इस दौरान पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, आर.एस परिहार आदि मौजूद रहे। 


टिप्पणियाँ

Popular Post